अपने बड़े बिज़नेस में Shop Pay कंपोनेंट की मदद से कन्वर्शन बढ़ाने के लिए तैयार हो जाइए।
हमने बड़े रिटेलर्स की माँग सुनी है, जो Shop Pay के खरीदार नेटवर्क का फ़ायदा उठाना चाहते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हम दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड्स को अपना एक्सेलरेटेड चेकआउट उपलब्ध करा रहे हैं, फिर भले ही वे Shopify पर न हों।
Shop Pay को एक कॉमर्स कंपोनेंट के तौर पर उपलब्ध कराने से, एंटरप्राइज़ ब्रांड्स अपने पूरे कॉमर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव किए बिना ही अपने मौजूदा कॉमर्स स्टैक में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक्सेलरेटेड चेकआउट को आसानी से जोड़ सकते हैं। एंटरप्राइज़ रिटेलर्स के लिए इसका मतलब है ऐसे भरोसेमंद एक्सेलरेटेड चेकआउट का आसान एक्सेस, जिसके नेटवर्क में खरीदारी के लिए तैयार और ज़्यादा खर्च करने वाले 15 करोड़ से ज़्यादा खरीदार हैं।
Shop Pay क्या है?
Shop Pay एक तेज़, सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली एक्सेलरेटेड चेकआउट विकल्प है, जिसे कन्वर्शन बढ़ाने और शॉपिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ग्राहकों की संपर्क, भुगतान, और शिपिंग जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है, जिससे खरीदार एक क्लिक में चेकआउट पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, Shop Pay की एड्रेस वैलिडेशन सुविधा पते की जानकारी में टाइपिंग की गलतियाँ कम करने में मदद करती है। इससे डिलीवरी प्रक्रिया में कम दिक्कतें आती हैं। इससे खरीदार तेज़ी से और कम रुकावट के साथ खरीदारी कर पाते हैं। इसके चलते कन्वर्शन बढ़ती है, ग्राहकों की संतुष्टि बेहतर होती है, दोबारा खरीदारी को बढ़ावा मिलता है, और कामकाज की एफ़िशिएंसी में भी सुधार आता है।
Shop Pay गेस्ट चेकआउट की तुलना में कन्वर्शन रेट 50% तक बढ़ चुका है। 15 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स के बढ़ते नेटवर्क के साथ, यह दुनियाभर के खरीदारों के लिए भुगतान का पसंदीदा तरीका बन गया है।
Shop Pay ने अन्य सभी एक्सेलरेटेड चेकआउट से कम से कम 10% बेहतर प्रदर्शन करके अपनी क्षमता साबित की है।
"Shop Pay को चेकआउट प्रक्रिया में शामिल करना खरीदारी के अनुभव को सिर्फ़ आसान नहीं बनाता, यह इसे पूरी तरह बदल देता है। यह केवल एक भुगतान का तरीका नहीं है; यह एक व्यापक समाधान भी है, जो शॉपिंग एक्सपीरियंस से रुकावटें हटाकर बिज़नेस के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। हमें इंटरनेट पर मौजूद किसी भी ऑनलाइन स्टोर तक Shop Pay की ताकत पहुँचाने में खुशी हो रही है। इसकी बदौलत वे अपने ग्राहकों को यह बेहतरीन चेकआउट अनुभव दे पाएँगे, खासकर मोबाइल पर।" - Andrius Baranauskas, डायरेक्टर ऑफ़ प्रोडक्ट, Shop
Shop Pay इस तरह भुगतान करना आसान बनाता है:
- वन-क्लिक चेकआउट: ग्राहक एक ही टैप में अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं, जिससे भुगतान और शिपिंग जानकारी मैन्युअल रूप से दर्ज करने की ज़रूरत खत्म हो जाती है। यह आसान प्रक्रिया समय बचाती है और खरीदारी अधूरी छोड़कर जाने की संभावना को कम करती है।
- सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड: Shopify लेवल 1 PCI DSS मानकों के अनुपालन के लिए सर्टिफ़ाइड है और 3D सिक्योर चेकआउट को सपोर्ट करता है। Shop Pay आपके ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी को एन्क्रिप्ट करके और इंडस्ट्री के सबसे बड़े मानकों का पालन करके उसे सुरक्षित रखता है। इससे आपके ग्राहक निश्चिन्त होकर खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही, आपके ब्रांड पर उनका भरोसा भी बढ़ाता है।
- मोबाइल के लिए ऑप्टिमाइज़्ड: Shop Pay को मोबाइल यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसका रिस्पॉन्सिव और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफ़ेस स्मार्टफ़ोन और टैबलेट पर खरीदारी पूरी करना बेहद आसान बनाता है। जैसे-जैसे मोबाइल शॉपिंग बढ़ रही है, मोबाइल डिवाइसेज़ पर एक आसान और तेज़ चेकआउट अनुभव देना बेहद ज़रूरी होता जा रहा है।
- सेव की गई भुगतान जानकारी: Shop Pay ग्राहकों की भुगतान और शिपिंग जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है, जिससे वे अपनी जानकारी दोबारा दर्ज किए बिना अगली बार तेज़ी से चेकआउट कर पाते हैं। यह सुविधा शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाती है, ग्राहकों की वफ़ादारी बढ़ाती है, और उन्हें दोबारा खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- तेज़ लोड टाइम: Shop Pay का एक्सेलरेटेड चेकआउट जल्दी लोड होता है, जिससे ग्राहकों को भुगतान प्रक्रिया के दौरान पेज लोड होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ता। तेज़ लोड टाइम खरीदारी को आसान बनाता है और ग्राहकों को खरीदारी अधूरी छोड़ने से रोकने में मदद करता है।
Shop Pay इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा कन्वर्शन देने वाले चेकआउट को मुमकिन बनाता है। इसे साबित करने के लिए हमारे पास सबूत भी हैं।
अपने मौजूदा चेकआउट के साथ Shop Pay कंपोनेंट को इंटीग्रेट करें
Shop Pay का लचीला और इस्तेमाल में आसान API इसे आपके मौजूदा टेक स्टैक के साथ इंटीग्रेट करना बेहद आसान बनाता है। Shop Pay कंपोनेंट को आपके मौजूदा चेकआउट के साथ सहजता से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए आपके मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित किए बिना इसे आसानी से लागू किया जा सकता है।

अन्य एक्सेलरेटेड वॉलेट्स की तुलना में, Shop Pay कंपोनेंट को लागू करने के लिए बहुत ज़्यादा डेवलपमेंट संसाधनों की ज़रूरत नहीं होती। स्टोर ओनर एक आसान, ड्रॉप-इन JavaScript के ज़रिए Shop Pay की मुख्य सुविधाएँ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ सर्वर कॉल शामिल हैं, जो आपके सभी ट्रांज़ैक्शन को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। जिन बिज़नेस के पास अपने पूरे तकनीकी सेट-अप पर नियंत्रण होता है, उनके लिए Shop Pay कंपोनेंट को लागू करना एक आसान और कुशल प्रक्रिया होती है। इसे किसी भी रुकावट के बिना आपके कामकाज को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
"Shop Pay कंपोनेंट को एंटरप्राइज़ ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। हम समझते हैं कि एंटरप्राइज़ ईकॉमर्स डिप्लॉयमेंट में जटिल स्टैक, आपस में जुड़ी सेवाएँ, और काफ़ी कस्टमाइज़्ड बिज़नेस लॉजिक शामिल होता है। इसीलिए हमने एक ऐसा कंपोनेंट बनाया है, जो कई तरह के ऑनलाइन स्टोर्स में आसानी से इंटीग्रेट हो जाता है। चाहे आप Salesforce, SAP, Magento, या पूरी तरह कस्टमाइज़्ड सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर रहे हों, Shop Pay कंपोनेंट लचीलापन और रफ़्तार देता है, और यह आपकी बिक्री बढ़ाने की गारंटी देता है। खरीदार और इंजीनियरिंग टीमें, दोनों ही Shop Pay को पसंद करती हैं, और हमें विश्वास है कि बड़े बिज़नेस को भी यह पसंद आएगा।" - Brian Donohue, सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, Shop Pay कंपोनेंट
Shopify प्रोजेक्ट पूरा करने की प्रक्रिया की निगरानी करेगा, टीमों के बीच तालमेल बनाएगा, और ज़रूरी समाधान तैयार करेगा। इसमें प्रोजेक्ट से जुड़े लगभग सभी लॉजिस्टिक काम शामिल हैं, खासकर:
- प्रोग्राम मैनेजमेंट
- इम्प्लीमेंटेशन रोडमैप
- तकनीकी सलाह
- प्रोडक्ट टीम के साथ फ़ीडबैक का आदान-प्रदान
- प्रोजेक्ट की नियमित गतिविधियों का शेड्यूल
हमने Shop Pay कंपोनेंट को उन तकनीकों से बनाया है, जो लाखों स्टोर ओनर्स के लिए काम कर रही हैं। यह अरबों डेटा पॉइंट्स से मिली सीख का परिणाम है और बिज़नेस को Shopify के बेहतरीन चेकआउट अनुभव का फ़ायदा उठाने में मदद करता है। Shop Pay कंपोनेंट एक ऐसे मॉड्यूल के तौर पर काम करता है, जो स्टोर ओनर के मौजूदा चेकआउट को बेहतर बनाता है। इसे आसानी से इंटीग्रेट और अपडेट किया जा सकता है। जब हम नए फ़ीचर्स लॉन्च करते हैं, तो आमतौर पर स्टोर ओनर्स को कोई बदलाव करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। इससे उन्हें कम मेहनत करनी पड़ती है और चेकआउट अनुभव में भी लगातार सुधार आता है।
"Shopify की टीम प्रोजेक्ट स्टेटस की साफ जानकारी देती रही और तय की गई समय-सीमा का सख्ती से पालन करती रही। इस कुशल और तेज़तर्रार काम ने इम्प्लीमेंटेशन के दौरान किसी भी संभावित रुकावट को रोकने में एहम भूमिका निभाई। Shopify ने जिस आसानी और तेज़ी से काम पूरा किया, उससे इंटीग्रेशन प्रक्रिया Everlane के लिए एक बेहद सकारात्मक अनुभव बन गई।" - Can Agaoglu, डायरेक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, Everlane
कामकाज को आसान बनाएँ
Shop Pay सिर्फ़ एक भुगतान समाधान नहीं है। यह एक ऐसा भुगतान टूल है, जिसे एंटरप्राइज़ रिटेलर्स को उनकी चेकआउट प्रक्रिया आसान बनाने और उनके ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। चेकआउट अनुभव को ऑप्टिमाइज़ करके और रोज़मर्रा के काम का बोझ कम करके, Shop Pay एंटरप्राइज़ रिटेलर्स को भुगतान प्रक्रियाएँ मैनेज करने पर कम और अपने बिज़नेस के मुख्य कामों पर ज़्यादा ध्यान देने में मदद करता है।
Shop Pay इस तरह कामकाज को आसान बनाने में मदद करता है:
- खरीदारी अधूरी छोड़ने के मामलों में कमी: Shop Pay का वन-टैप चेकआउट अनुभव ऑनलाइन रिटेल की एक बड़ी चुनौती, यानी खरीदारी अधूरी छोड़ने, का समाधान करता है। कार्ट में प्रोडक्ट जोड़ने के बाद खरीदारी अधूरी छोड़ने की औसत दर लगभग लगभग 70% है। इसलिए एक आसान और तेज़तर्रार चेकआउट प्रक्रिया बेहद ज़रूरी है। दरअसल, वन-टैप चेकआउट उपलब्ध होने पर 75% खरीदारों द्वारा खरीदारी पूरी करने की संभावना ज़्यादा होती है। खरीदारी अधूरी छोड़ने की वजह से आने वाली रुकावटें कम करके Shop Pay ग्राहकों को खरीदारी पूरी करने में मदद करता है, जिससे आगे चलकर बिक्री बढ़ती है।
- ग्राहकों की बेहतर वफ़ादारी: अपनी सुरक्षित और तेज़ चेकआउट प्रक्रिया से Shop Pay ग्राहकों की वफ़ादारी बढ़ाने में मदद कर सकता है। जिन ग्राहकों को बिना रुकावट के खरीदारी का अनुभव मिलता है, उनके दोबारा लौटकर फिर से खरीदारी करने की संभावना ज़्यादा होती है। दरअसल, पहली खरीदारी के बाद Shop Pay यूज़र्स के इसी तरीके से दोबारा खरीदारी करने की संभावना 77% ज़्यादा होती है¹।
- कामकाज की एफ़िशिएंसी बढ़ाएँ: Shop Pay के तेज़ लोड टाइम और ऑप्टिमाइज़्ड मोबाइल एक्सपीरियंस की वजह से तकनीकी समस्याएँ सुलझाने में कम समय लगता है। इससे आप अपने बिज़नेस के प्रदर्शन को बनाए रखने और ग्राहकों को लगातार वैल्यू देने जैसे ज़रूरी कामों पर ध्यान दे पाते हैं।
अपने ग्राहकों को बेहतर ऑर्डर ट्रैकिंग दें
Shop Pay Shop ऐप के साथ मिलकर काम करता है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों खरीदार अपने ऑर्डर ट्रैक करने के लिए करते हैं। इससे न सिर्फ़ आपके ग्राहकों का खरीदारी के बाद का अनुभव बेहतर होता है, बल्कि ऑर्डर की स्थिति जानने के लिए ग्राहक सेवा टीम से पूछे जाने वाले सवाल भी कम होते हैं और खरीदारी अच्छे अनुभव के साथ पूरी होती है। खरीदारों को रियल-टाइम ऑर्डर ट्रैकिंग देकर, आप खरीदारी के बाद का अनुभव बेहतर बनाते हैं। साथ ही, पैकेज के बिना देखरेख के पड़े रहने, खराब मौसम से प्रभावित होने, या चोरी होने जैसे जोखिम भी कम करते हैं। ग्राहकों को समय पर जानकारी देने का यह तरीका ऑर्डर की स्थिति से जुड़े सवालों की संख्या को काफ़ी हद तक कम कर सकता है।
Shop ऐप की ऑर्डर ट्रैकिंग सुविधाएँ इस तरह आपको और आपके ग्राहकों, दोनों को फ़ायदा पहुँचाती हैं:
- रियल-टाइम अपडेट: खरीदारी पूरी होने से लेकर पैकेज उनके घर पहुँचने तक, ग्राहकों को ऑर्डर की स्थिति रियल-टाइम अपडेट देते रहें।
- आसान पहुँच: ग्राहक ऑर्डर ट्रैकिंग जानकारी को सीधे Shop ऐप से एक्सेस कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने Shop ऐप इंस्टॉल की हुई है, वे फ़ुलफ़िलमेंट के हर चरण पर पुश नोटिफ़िकेशन पाने का विकल्प चुन सकते हैं। इससे वे ट्रैकिंग नंबर खोजे बिना या शिपिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाए बिना ऑर्डर के अपडेट पा सकते हैं।
- ग्राहकों की पूछताछ में कमी: ग्राहकों को उनके ऑर्डर पर रियल-टाइम अपडेट देकर आप ऑर्डर की स्थिति और डिलीवरी के समय से जुड़ी सपोर्ट टिकटों की संख्या को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं। इससे आपकी सपोर्ट टीमों को ज़्यादा जटिल सवाल हल करने का समय मिल जाता है।
- ग्राहकों को बनाए रखने में मदद: खरीदारी के बाद का आसान अनुभव ग्राहकों की संतुष्टि और वफ़ादारी बढ़ाता है। जब ग्राहकों को लगता है कि उन्हें खरीदारी के हर चरण में जानकारी और मदद मिल रही है, तो भविष्य में दोबारा खरीदारी करने और दूसरों को आपके ब्रांड की सिफ़ारिश करने की उनकी संभावना भी बढ़ है। Shop ऐप यूज़र्स की दोबारा खरीदारी दर 9% ज़्यादा होती है। यह दिखाता है कि Shop Pay ग्राहकों को बनाए रखने और उन्हें आपके ब्रांड की सिफ़ारिश करने के लिए प्रोत्साहित करने में कैसे मदद करता है।
Shop Pay के खरीदार नेटवर्क का लाभ उठाएँ
भुगतान के बदलते तौर-तरीकों के साथ चलना बिज़नेस के लिए कई खास चुनौतियाँ पेश करता है, जैसे ग्राहकों का भरोसा जीतना, खरीदारी की उनकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखना, सुरक्षा बनाए रखना, और नियमों का पालन करना। Shopify पर सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद डिजिटल वॉलेट² होने के नाते, Shop Pay आपको वफ़ादार, ज़्यादा खर्च करने वाले खरीदारों के नेटवर्क से जोड़कर इन चुनौतियों का समाधान करता है।
Shop Pay सिर्फ़ भुगतान का एक तरीका नहीं है। यह एक ऐसा टूल है, जो ग्राहकों को आपके स्टोर से खरीदारी करने का भरोसा देता है और आखिरकार आपकी औसत ऑर्डर वैल्यू बढ़ाता है। जब Shop Pay चेकआउट विकल्प के तौर पर उपलब्ध होता है, तो लगभग एक-तिहाई ऑर्डर Shop Pay के ज़रिए प्रोसेस होते हैं। इसके अलावा, जब Shop Pay एक चेकआउट विकल्प के रूप में उपलब्ध होता है, तो Shop Pay के खरीदार इसे हर तीन में से दो बार चुनते हैं³।
Shop Pay के यूज़र्स की उम्र और कमाई के आँकड़े भी दिलचस्प हैं। Shop Pay के 62% यूज़र्स जेन ज़ी या मिलेनियल पीढ़ी से हैं, और आधे से ज़्यादा यूज़र्स सालाना $75,000 से ज़्यादा कमाते हैं⁴। ये यूज़र्स Shop Pay को इसलिए चुनते हैं क्योंकि वे इसकी सुविधा, रफ़्तार, और सुरक्षा को एहमियत देते हैं।
अपने भुगतान विकल्पों में Shop Pay को इंटीग्रेट करके आप सिर्फ़ एक भुगतान का तरीका नहीं दे रहे होते, बल्कि उन खरीदारों के नेटवर्क तक पहुँच रहे होते हैं, जो Shop Pay को जानते हैं और उस पर भरोसा करते हैं। इससे आपको मुख्य चुनौतियों से निपटने, अपने ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाने, और आखिरकार अपने बिज़नेस की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
आज ही अपने चेकआउट में Shop Pay जोड़ें
Shop Pay इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा कन्वर्शन देने वाला चेकआउट है। अब आप Shop Pay कंपोनेंट को अपने कॉमर्स स्टैक में जोड़ सकते हैं। इसके लिए अपने पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को Shopify पर माइग्रेट करने की ज़रूरत नहीं है।
आज ही अपने चेकआउट में Shop Pay को भुगतान के विकल्प के तौर पर जोड़ें। अपने बाकी कॉमर्स स्टैक को बरकरार रखते हुए कन्वर्शन और बिक्री बढ़ाएँ।
हमारी सेल्स टीम के साथ कॉल शेड्यूल करें
¹ यह आँकड़ा Shopify के आंतरिक डेटा पर आधारित है। इस कैलकुलेशन में उन यूज़र्स को शामिल किया गया है, जिन्होंने Shop Pay से पहली खरीदारी की थी। इसमें देखा गया कि अगले 12 महीनों में उनके Shop Pay से दोबारा खरीदारी करने की संभावना कितनी थी।
² अप्रैल 2023 में एक बिग थ्री ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फ़र्म के साथ पूरे किए गए एक अध्ययन पर आधारित।
³ यह आँकड़ा Shopify के आंतरिक डेटा पर आधारित है। डेटा का विश्लेषण करके यह देखा गया कि चेकआउट में Shop Pay का विकल्प मिलने पर उसके यूज़र्स ऑनलाइन खरीदारी के लिए इसे कितनी बार चुनते हैं।
⁴ ये आँकड़े Shop Pay यूज़र्स की उम्र और आय जैसी जानकारी समझने के लिए Shopify द्वारा किए गए एक सर्वे पर आधारित हैं।

